नोएडा, मई 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। एक ही कक्षा में दूसरी बार फेल होने के बाद भाई ने अपनी नाबालिग बहन को डांट दिया। इस बात से नाराज होकर किशोरी घर छोड़कर चली गई। किशोरी के भाई ने इस बारे में फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला नवादा के रहने वाले हैं। यहां किराये पर रहते हैं। चार मई की सुबह पांच बजे उनकी 17 वर्षीय बहन बिना बताए कहीं चली गई। उसे संभावित स्थानों पर खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता। वह अक्सर मोबाइल का इस्तेमाल करती रहती है। वह एक ही कक्षा में दो बार फेल हो गई थी। इसको लेकर उन्होंने तीन मई को बहन को डांट दिया था। संभावना है कि इसी बात से बहन नाराज हो गई और घर छोड़कर चली ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.