नई दिल्ली, जुलाई 31 -- परीक्षाओं को लेकर आ रही शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शिकायत के स्वर ओडिशा में तेज हैं और झारखंड में भी। ऐसा लग रहा है, मानो कोई राज्य ऐसी शिकायतों से अछूता नहीं रहेगा। प्रश्नपत्र पहले भी लीक होते थे, परीक्षाओं में भी गड़बड़ी की शिकायतें आती थीं, पर देश में यह नया बदलाव है, जब छात्र अपनी बात रखने या आंदोलन छेड़ने में पीछे नहीं रह रहे। यह भी दिलचस्प है कि ऐसे आंदोलन-प्रदर्शन में हरेक राज्य में विपक्षी दलों को सड़क पर आने का मौका मिल रहा है। बहरहाल, पहले बात ओडिशा की। ओडिशा मेडिकल स्नातकोत्तर परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीरें कथित तौर पर परीक्षा के दौरान वाट्एसप पर प्रसारित होने के बाद आंतरिक जांच शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह पेपर लीक नहीं है, बल्कि परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्नपत्...