बरेली, जून 1 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में हो रही परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं को रोकने के लिए गठित सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो केंद्रों में दो छात्र मोबाइल से नकल करते पकड़े गए। वहीं एक अन्य परीक्षा केंद्र पर तीन छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। पकड़े गए सभी छात्रों को सचल दल ने यूएफएम किया। जबकि सचल दल को अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू होती पाई गई। सचल उड़ाका दल का निर्देशन किया प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने और इस दल में शामिल रहे डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. आशीष जैन, डॉ. ललित कुमार पांडेय, डॉ. कामिनी विश्वकर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...