परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र रस्टीकेट
देवरिया, मई 6 -- देवरिया, निज संवाददता। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया। इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार से बाबा राघवदास पीजी कॉलेज में बीएड द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षा शुरू हो गई। कॉलेज को नौ महाविद्यालयों का सेंटर बनाया गया है। प्रथम दिन अपराह्न एक बजे से चार बजे तक स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग कर रहा था। सचल दल के मुख्य नियंता प्रो. रजनीश कुमार और प्रोफेसर हरिशंकर गोविन्द राव की छात्र पर नजर पड़ गई। यह भी पढ़ें- सम सेमेस्टर परीक्षा में सचल दल ने नौ नकलचियों को पकड़ा पूछताछ के दौरान छात्र इधर-उधर की बातें करने लगा। उसके बाद छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.