बरेली, अप्रैल 27 -- आन्ध्र प्रदेश में इंडियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन और इंटरनेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन की आईबीए रेफरी परीक्षा वन स्टार व टू स्टार में बरेली के शैवर अली खान ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। शैवर ने अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी व जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 2-स्टार रेफरी और जज अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिकारी होते हैं, जो बॉक्सिंग मुकाबलों का संचालन और स्कोरिंग करते हैं। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव उपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही लखनऊ में शैवर और दूसरी विजेता अंशिका यादव का इस उपलब्धि के लिये सम्मान किया जाएगा। सेन्ट्रल जोन इंडिया के अध्यक्ष सुशील कटियार व उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अभिषेक पाल, विपिन जैन, देवेंद्र कुमार, अभिषेक अ...