बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। डायट कार्यालय के विवेकानंद सभागार में जिले के सभी विकास खंडों की सहभागिता के साथ निपुण सम्मान समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि एडी संजय शुक्ला ने कहा कि निपुण भारत मिशन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का एक सशक्त अभियान है। सतत प्रयास, नवाचार और मॉनिटरिंग से शेष विद्यालयों को भी शीघ्र निपुण बनाया जा सकता है। परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। शिक्षक छात्रों को टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ माइंड मैनेजमेंट भी सिखाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...