भदोही, मार्च 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टीकापुर गांव निवासी छात्र रुद्र आर्य ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर परिवार के साथ जिले का मान बढ़ाया है। जिला कारागार मे तैनात चीफ फार्मासिस्ट सुजीत कुमार का प्रतिभाशाली पुत्र रुद्र आर्य जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर गांव में खुशी की लहर व्याप्त है। नवोदय क्लासेज के शिक्षक अंकुश बिंद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक सीबीएसई पैटर्न पर पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। जिससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को बेहतर अवसर मिलता है। छात्र की इस सफलता पर परिजनों ने इसे उसकी मेहनत और शिक...