सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला, संवाददाता। बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में गृहरक्षकों की बहाली प्रक्रिया मंगलवार से हाइटेक तरीके से शुरू हो गयी। पहले दिन कुकड़ू प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा हुई, जिसमें 199 अभ्यर्थी सफल हुए। कुकड़ू से 888 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, जिनमें से 587 शामिल हुए। इनमें 401 पुरुष एवं 186 महिला शामिल हैं, जबकि 301 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।अभ्यर्थी सुबह 5 बजे ही बिरसा मुंडा स्टेडियम में पहुंच गये थे। अभ्यर्थियों का पहले रजिस्ट्रेशन किया गया। उसके बाद उनके पैरों में खास तरह के आरडीआईडी बेल्ट बांधे गये, जो सेंसर युक्त थे तथा कंट्रोल रूम के कंप्यूटर से कनेक्ट थे। दौड़ की शुरुआत में एक खास तरह के सेंसर युक्त रनिंग मेट लगाये गये थे। जिसमें पैर पड़ते ही सेंसर एक्टिव हो जाता है तथा दौड़ का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.