फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गैजेट, कागज के टुकड़े, पलास्टिक पाउच, पर्स, स्मार्ट बैंड, स्मार्ट वाच, सन ग्लासेस और हैंडबेग ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बैठक कर कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह सात बजे ट्रेजरी पर उपस्थित रहेंगे। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के पास परिचय पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए। केंद्रों के 200 मीटर की परिधि मे...