मऊ, अप्रैल 29 -- मऊ, संवाददाता।मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशिष्ट श्रेणी प्राप्त करने पर बुधवार को बीईओ ओपी तिवारी और प्रधानाचार्य किरन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली दो, 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली आठ और 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को पुरुस्कार देकर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पढ़ाई पूरी करने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं सम्मानित यहां रहने वाली छात्राओं को पास के ही राजकीय विद्यालय या सहायता प्राप्त विद्यालय में...