मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में परीक्षा में अबसेंट उर्दू की एक छात्रा के पास करने का मामला सामने आया है। सोमवार को विवि के गेस्ट हाउस में आयोजित छात्र संवाद में छात्रा अपना रिजल्ट लेकर आयी। छात्रा ने कहा कि उसने उर्दू विषय की परीक्षा नहीं दी थी, क्योंकि उसका विषय वह नहीं था। इसके बाद जब रिजल्ट आया तो उसे उर्दू में पास कर दिया गया था। छात्रा एसएनएस कॉलेज मोतिहारी की है। उसने स्नातक सत्र 2022-25 में दाखिला लिया था。 यह भी पढ़ें- परीक्षा में अबसेंट छात्रा को कर दिया पासछात्र संवाद में शिकायतें छात्र संवाद की अध्यक्षता कर रहे प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी और परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने छात्रा के मामले को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया। छात्रा की शिकायत थी कि अंकपत्र पर गलत विषय के अंक चढ़ने से उसे न तो क...