अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या, संवाददाता। यूपी बोर्ड से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों की लापरवाही और परीक्षा में अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दो केन्द्र व्यवस्थापकों को हटाकर उनकी जगह दूसरे केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा केन्द्र राज माधव श्री इंटर कालेज जलालपुर माफी में सचल दल को निरीक्षण के समय विद्यालय के परीक्षा कक्षों में मिश्रति परीक्षार्थियों को न बैठाकर एक ही विद्यालय के परीक्षार्थी बैठे मिले। यह परिषदीय परीक्षाओं के नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण सम्पादन में गतिरोध उत्पन्न की जाने की मंशा का द्योतक है। इसलिए विद्यालय में तैनात केन्द्र व्यवस्थापक रमेश मिश्र को तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.