बागपत, अप्रैल 9 -- बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, साथ ही परिणाम तेजी से तैयार किया जा रहा है। इस बीच छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने का लालच देकर कुछ साइबर ठग फोन करने लगे हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को फोन कर रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड का कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी परीक्षार्थी को फोन नहीं करता है। 10वीं-12वीं के परिणाम की पूरी प्रक्रिया गोपनीय और पारदर्शी है। इसमें किसी व्यक्ति का किसी स्तर पर हस्तक्षेप नहीं है। पिछले वर्षों में भी इस प्रकार की ठगी का कुप्रयास करने वाले साइबर ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ऐसी घटनाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.