गोपालगंज, मार्च 11 -- पंचदेवरी। जिले के 1760 सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा-मूल्यांकन 2026 के सफल संचालन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना, गोपालगंज द्वारा विभिन्न प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के अनुसार परीक्षा के बाद विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, मूल्यांकन पंजी में अंक प्रविष्टि तथा विद्यार्थियों के परिणाम तैयार करने का कार्य परीक्षा समाप्ति के एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.