मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू में शुक्रवार शाम कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई। इसमें छात्रों के फर्जी मेमो का मामला उठा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि बैठक में छात्रों के उपस्थिति मेमो की जांच करने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा सहयोग पोर्टल पर आईं शिकायतों को जल्द निपटाने का प्रस्तव पास किया गया।बैठक में सभी संकायों के अध्यक्ष शामिल थे। इसमें चार वर्षीय बीएड की डिग्री का फार्मेट भी पास किया गया। चार वर्षीय डिग्री के फार्मेट में छात्र का नाम हिंदी और अंग्रेजी में लिखा रहेगा। इसके अलावा विषय और उसके पेपर लिखे रहेंगे। यह भी पढ़ें- उपस्थिति के सबूत में आए एआई से बने फर्जी मेमो बीआरएबीयू में छह वर्ष के बाद चार वर्षीय बीएड की डिग्री का फार्मेट तय किया गया है। परीक्षा बोर्ड की बैठक में प...