हाथरस, जून 5 -- पिछले दो दिन टीजीटी की परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। शहर के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए। गुरुवार को परीक्षा छूटने के बाद वाहनों का जाम सड़कों पर लग गया। जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातयात व सिविल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम से निजात दिलाई। टीजीटी की परीक्षा से पूर्व ही यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने अपनी तैयारी कर ली थी। शहर में जाम की स्थिति न बने। इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। यह भी पढ़ें- टीजीटी परीक्षा : भीषण जाम में फंसे रहे अभ्यर्थी गुरुवार को दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के अलावा बागला मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। अपने अपने वाहनों से परीक्षा देने आए परीक्षार्थी जब अपने घर वापस लौटने...