मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए स्कूल तीन महीने का शुल्क मांग रहे हैं। बोर्ड के पास इसकी शिकायत पहुंची है। इसके बाद बोर्ड ने सख्ती बरती है।दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) भरने की शुरूआत हो चुकी है। अभी केवल फॉर्म भरना है। सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि फॉर्म भरने का अभी कोई शुल्क स्कूल नहीं लेंगे। एलओसी जमा करने की प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में केवल एलओसी फॉर्म भरना है। इस चरण का उद्देश्य केवल द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संभावित उम्मीदवारों की संख्या का पता लगाना है ताकि सीबीएसई आवश्यक तैयारियां कर सके।दूसरे चरण में विषय में बदलाव कर सकते हैं अभ्यर्थीबोर्ड ने कहा है कि दूसरे और तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.