आरा, अप्रैल 16 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर चार सत्र 2024-28 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। वैसे विद्यार्थी जो अब तक किसी कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। सेमेस्टर चार का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि दो सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इसकी परीक्षा का प्रोग्राम भी जल्द जारी होगा। बताया जाता है कि मई माह में ही सेमेस्टर चार की परीक्षा ली जाएगी। ----- स्नातक पार्ट थर्ड ओल्ड कोर्स का रिजल्ट घोषित आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट थर्ड ओल्ड कोर्स सत्र (2020-23), (2021-24) और (2022-25) के स्नातक कला, विज्ञान और कॉमर्स की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट से अपना रिजल्ट देखकर डिजिटल अंक...