सहारनपुर, मार्च 28 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, परास्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर (चतुर्थ, षष्ठम, अष्टम एवं दशम) की परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र समय पर अपने फॉर्म भर सकें। उन्होंने बताया कि सम सेमेस्टर परीक्षाएं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 11 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे विश्वविद्यालय की आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.