बरेली, मई 6 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 मई तक बढ़ा दी है। स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर तथा एलएलबी, बीएड, बीलिब, एमलिब, पीजीडीसीए समेत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की मुख्य, भूतपूर्व व बैक परीक्षाओं के फॉर्म भरकर छात्र परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। कॉलेज में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई और कॉलेज द्वारा ऑनलाइन अप्रूव करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित है। परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकारिक बेवसाईट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...