पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में यूजी सेकंड सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2025-29 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने और समर्थ पोर्टल को फिर से खोलने की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा है। इस मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस स्नातक द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2025-2029 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की निर्धारित की गई तिथि 23 से 26 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये आंदोलनरत छात्र-छात्राओं को कुलपति ने समझाने का प्रयास किया और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित नहीं कर पाने की विश्वविद्यालय की मजबूरी से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। यह भी प...