परीक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करे राज्य सरकार : राज्यपाल
रांची, अगस्त 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता हमारे युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा विषय है। परीक्षा व्यवस्था में प्रश्न-पत्र लीक, कदाचार अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसी घटनाएं मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों के मनोबल और भविष्य को प्रभावित करती हैं। उपरोक्त बातें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के बाद अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि मैं अपेक्षा करता हूं कि राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली की कमियों की गहन समीक्षा कर उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएगी तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.