पटना, जनवरी 28 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूल प्रमुखों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' (पीपीसी) 2026 के नौवें संस्करण में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम फरवरी के पहले सप्ताह में होना संभावित हैं। चयनित विद्यार्थियों से पीएम रूबरू होंगे और परीक्षा के तनाव को कम करने, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के मंत्र देंगे। बोर्ड ने इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 6 और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने के लिए स्कूलों में बड़ी स्क्रीन और बेहतर ऑडियो सिस्टम लगाने को कहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रमुख चैनलों, शिक्षा मंत्रालय, पीएमओ व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.