परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 168 ने छोड़ी परीक्षा
गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आइएएस एवं पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुल 584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 416 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 168 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित नहीं हुए। राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन एमएसआइ इंटर कालेज और नेहरू इंटर कालेज में हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क आईएस-पीसीएस कोचिंग में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.