परीक्षा पास करने पर 41 कराटे खिलाड़ियों का सम्मान
रिषिकेष, जून 4 -- उत्तराखंड कराटे एकेडमी ऋषिकेश में बेल्ट परीक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 41 कराटे खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए कराटे आत्मरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। तीर्थनगरी ऋषिकेश से कराटे एवं मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि जयेंद्र रमोला एवं ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके जरिये युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। एकेडमी के महासचिव एवं कोच राजेंद्र गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.