जौनपुर, मार्च 16 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के चितौड़ी गांव निवासी शिक्षाविद्, साहित्यकार डॉ. परमानंद शुक्ल (विद्यावाचस्पति) को भारत सरकार के राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 में सहभागिता के लिए शनिवार को सम्मान पत्र मिला। विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और तनावमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक अपने विचार रखे। डॉ. परमानंद शुक्ल ने भी परीक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए, जिसके बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया। डॉ.परमानन्द ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल है, जो परीक्षा के समय होने वाले तनाव से उबरने में मदद करती है। उनका कहना था कि परीक्षा को भय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.