सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। परीक्षा पर चर्चा 2026 के नौंवे संस्करण में शामिल होने के लिए संबंधित पोर्टल पर छात्र, शिक्षक व अभिभावक रजिस्ट्रेशन कर पीएम मोदी से बातचीत करने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षक, छात्र व अभिभावकों के लिए खुली रहेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एमवाई जीओवी पोर्टल पर जाकर अपनी कैटेगरी चुनकर फॉर्म भरना होगा। परीक्षा पर चर्चा में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्रा के अलावा उनके शिक्षक व अभिभावक भाग लेंगे। बताया जा रहा कि परीक्षा पर चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्र परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए पीएम मोदी से सीधे बातचीत कर सकेंगे। डीईओ कार्यालय ने इसके लिए सभी स्कूलों को रजिस्ट...