रांची, मार्च 13 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने से नाराज अभिभावक शुक्रवार को स्कूल पहुंच गए और विरोध जताया। अभिभावकों ने एक साथ कई छात्रों को फेल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए परीक्षा परिणाम पर पुनर्विचार की मांग की। गुरुवार को स्कूल द्वारा वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के कई छात्र अनुतीर्ण घोषित किए गए। इससे नाराज अभिभावक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से ही स्कूल परिसर में जमा हो गए और प्राचार्या सिस्टर दिव्या से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की मांग करने लगे। प्राचार्य द्वारा अविभावकों से मुलाकात नहीं करने पर अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति काफी नाराजगी भी देखी गई। घंटों इंतजार के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.