देहरादून, अप्रैल 2 -- ऋषिकेश। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश केंपस कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दावा है कि परिणाम में 80 फ़ीसदी छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम की दोबारा से जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विरोध में कार्यकर्ता कैंपस कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर धरने पर बैठे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...