परीक्षा परिणाम पाकर खुश हुए मेधावी
बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। नगर के बडोली रोड स्थित सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनुराग जैन द्वारा किया गया। निदेशिका चारु जैन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य पंकज शर्मा द्वारा किया गया। वहीं समारोह का समापन उत्साह और प्रेरणा के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय कि छात्रों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.