मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 एवं 2024-28 के परिणाम को लेकर नये नियम लागू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के इस फैसले के अनुसार अब विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा और आंतरिक परीक्षा मिलाकर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। सत्र 2023-27 (सेमेस्टर-8 तक) सभी परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय की लिखित परीक्षा, कॉलेजों की आंतरिक परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसी तरह सत्र 2024-28 में भी आंतरिक परीक्षा मिलाकर कम से कम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि आंतरिक परीक्षा के अंक पत्रक समय पर जमा करें। सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी कॉलेज द्वारा उपस्थिति पत्रक आंतरिक परीक्षा से जुड़े दस्तावेज जमा नहीं किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.