पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर। आजसू के एनपीयू प्रभारी राणा हिमांशु सिंह ने परीक्षा नियंत्रक को मांग पत्र सौंपकर बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा समेत अन्य पाठयक्रमों में अवैध वसूली और मूल्यांकन प्रक्रिया में अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। मांग पत्र में बीड प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अवैध वसूली पर रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी शिक्षकों एवं संस्थानों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, छात्रों से ली गई अवैध राशि को वापस कराने, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मूल्यांकन प्रणाली लागू करने आदि मांगें शामिल है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्रों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अवैध रूप से राशि वसूली जा रही है, जो पूरी तरह गैर-कानूनी है। इससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। इसकी प्रतिलिपि कुलपति को भी...