कटिहार, मार्च 29 -- कटिहार निज संवाददाता डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने परीक्षा विभाग में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर साह और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार को शामिल किया है ताकि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में हो सके। प्राचार्य ने बताया कि 30 मार्च से प्रारंभ होने वाली सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2025- 29 का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है। निदेशानुसार बताया कि समय कम रहने के कारण परीक्षार्थियों के ‌प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है। बिना हस्ताक्षर के भी परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो उसे महाविद्यालय स्तर पर संकलन करके सम...