भदोही, जून 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर बुधवार को केशलाल कार्यभार ग्रहण किए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर उमा श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, वित्त अधिकारी बृजेश सिंह की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया गया।इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित किी गई। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने, परीक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को गति प्रदान करने एवं शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर उप कुलसचिव शिरीष कुमार आदि उपस्थित थे।बीडीएच 09 काशी नरेश विश्वविद्यालय में बुधवार क...