फतेहपुर, मार्च 28 -- थरियांव। थाना पुलिस ने परीक्षा में धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज के उपयोग से जुड़े मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक अपराध सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी मनोज कुमार निवासी एकारी को थाना परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं सहित सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...