परीक्षा धांधली के मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, देवघर में छापेमारी के बाद शख्स गिरफ्तार
देवघर, सितम्बर 14 -- देवघर में प्रतियोगी परीक्षा में कथित धांधली मामले की जांच को लेकर सीआईडी की टीम ने रविवार को देवघर में कार्रवाई की। सीआईडी टीम के नेतृत्व में रिखिया और मोहनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रिखिया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर के बंधा स्थित किराए के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने वहां से युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए मोहनपुर थाना ले जाया गया, जहां घंटों पूछताछ की गई। उसके बाद देर शाम सीआईडी टीम उसे अपने साथ लेकर रांची रवाना हो गई। वहीं पूरी कार्रवाई को लेकर सीआईडी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की। अधिकारियों की ओर से भी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में मामले की वास्तविकता सीआईडी की जांच व आधिकारिक खुलासे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड के धनबाद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.