परीक्षा दे रही स्नातक की छात्रा की बिगड़ी तबीयत
आरा, मई 13 -- आरा, हि.सं.। शहर के बाईपास रोड स्थित इंदू तपेश्वर महिला कॉलेज में बुधवार की दोपहर परीक्षा देने के दौरान स्नातक की एक छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गयी। वह बेहोश होकर क्लास रूम में गिर पड़ी। इससे क्लास रूम में अफरातफरी मच गयी। छात्रा कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी मुकेश राम की 20 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी है। वह स्नातक खंड दो की परीक्षा देने आयी थी। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह स्नातक खंड दो की छात्रा है। उसका परीक्षा केंद्र इंदू तपेश्वर हिंदु महिला कॉलेज में पड़ा है। बुधवार की दोपहर वह परीक्षा देने इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज आयी थी। परीक्षा के दौरान क्लास रूम मे ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद परीक्षार्थियों की सूचना पर डायल 112 पहुंची और उसे इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.