अयोध्या, मार्च 13 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली इंटर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है। उसकी यूपी बोर्ड की परीक्षा बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में चल रही है। बुधवार को वह रोज की तरह करीब दोपहर एक बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। परीक्षा शुरू होने के बाद विद्यालय से सूचना मिली कि छात्रा परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने नात-रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.