सोनभद्र, दिसम्बर 26 -- रेणुकूट। स्थानीय नगर से 19 दिसंबर को ओबरा परीक्षा देने निकली एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। गुरुवार को पीड़िता की मां ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री ओबरा स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। बीते 19 दिसंबर को वह परीक्षा देने के लिए सुबह करीब 11 बजे घर से ओबरा के लिए निकली थी। इसकेबाद शाम तक वापस नहीं लौटी। देर होने पर परिजन चिंतित हो गए और आसपास समेत संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि दो युवक कथित तौर पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर चारपहिया वाहन से हाथीनाला के पास कहीं भगा ले गए हैं। परिजनों द्वारा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.