सीहोर, मार्च 6 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने ही भतीजे और भतीजी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सिद्धिकगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जब दोनों भाई-बहन परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान शीतल मालवीय (20) और उसके भाई कुलदीप मालवीय (19) के रूप में हुई है। दोनों जगदीश मालवीय के बच्चे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने कथित तौर पर परीक्षा केंद्र जा रहे दोनों भाई-बहन को रास्ते में रोक लिया और डंडों से हमला कर दिया।सगे भाइयों में था जमीन विवाद पुलिस के मुताबिक हरिसिंह और जगदीश सगे भाई हैं और उनके बीच लंबे समय ...