शाहजहांपुर, जून 8 -- यूपी पुलिस परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को वाहन न मिलने से इधर-उधर भटकना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुटार तिकुनियां का बताया जा रहा है। जो रविवार शाम छह बजे का है। वीडियो में परीक्षार्थी अपना दर्द बयां कर रहे है। (हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है) परीक्षार्थियों का कहना था कि यूपी पुलिस की परीक्षा देने शाहजहांपुर जा रहे है। लेकिन बस व अन्य वाहन अभी तक नहीं मिले है। सवारी के इंतजार में करीब ढाई घंटे हो गए। इसके बावजूद कोई वाहन नहीं मिला है। इससे काफी परेशान है। लोगों ने परीक्षार्थियों का वीडियो बनाकर सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित कर दिया है। यह भी पढ़ें- अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50 प्रतिशत छूट, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला यह भी...