जौनपुर, फरवरी 26 -- केराकत। हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र पर दबंगों द्वारा बीच रास्ते हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि हमलावरों ने बोलेरो गाड़ी रोककर उसके शीशे तोड़ दिए और छात्र को नीचे उतारकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना केराकत क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी रितेश यादव पुत्र सत्यनारायण यादव बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हाईस्कूल की परीक्षा देने बेलाव स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। वह एक निजी भाड़े की बोलेरो गाड़ी से परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। अहन और घुरहुपुर चौराहे के बीच पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने अचानक गाड़ी को रोक लिया। आरोप ...