गाजीपुर, फरवरी 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र पर उतरौली गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार को जानलेवा हमला कर दिया। घायल हालत में छात्र को हाइवे किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रिंस जायसवाल निवासी रेवतीपुर इंटर की परीक्षा देने नवली इंटर कॉलेज जा रहा था। अभी उतरौली गांव के पास पहुंचा था कि आधा दर्जन हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने लाठी-डंडों, बेल्ट और नुकीले हथियारों से छात्र को बेरहमी से पीटा। हमलावर उसे मृत समझकर हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.