परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
जौनपुर, मई 25 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार के समीप हाइवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहा था। थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र सुरेशचंद्र सुबह पांच बजे वाराणसी में यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए घर से निकला। मृतक के छोटे भाई नवनीत कुमार ने बताया कि विशाल हाईवे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे था उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार फरार हो गया। युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को नौपेड़वा सीएचसी ले गई जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज सुरेश के चार पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र के मौत की खबर पर परिजनों में हाहाकार मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.