सहारनपुर, मार्च 12 -- बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार पर बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला किया।इस दौरान हुई फायरिंग से आसपास में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। हमले में दो छात्रों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से मशकट, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला छात्रों के दो गुटों की रंजिश का बताया जा रहा है।बुधवार को गांव शब्बीरपुर निवासी प्रताप पुत्र देवेंद्र पुंडीर अपने साथी बादल के साथ कार में सवार होकर छोटे भाई विराट व लक्की पुत्र रविन्द्र को सती स्मारक इंटर कॉलेज लुकादड़ी में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दिलाने जा रहा था। अभी वह गांव बहेड़ा के समीप पहुंच...