परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीया किशोरी का अपहरण
अररिया, मार्च 17 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में परीक्षा देने स्कूल जा रही एक 13 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अपहृता की मां ने पलासी थाना में युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना 16 मार्च सुबह की है। दर्ज मामले में वादिनी ने बताया कि 16 मार्च की सुबह उनकी पुत्री परीक्षा देने अपने गांव के ही विद्यालय जा रही थी। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाये अपहरण कर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर जब वे उक्त युवक के घर पर चौरी गांव गयी तो परिजनो ने दुर्व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की कर व धमकी देकर भगा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.