नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, का.सं.। सोनिया विहार इलाके में परीक्षा देने जा रही 20 वर्षीय छात्रा से बाइकसवार बदमाश मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय पायल अपने परिवार के साथ चौथे पुस्ता, सोनिया विहार इलाके में रहती है। छात्रा का आरोप है कि वह 16 दिसंबर की सुबह करीब 7:20 बजे कॉलेज में परीक्षा देने जाने के लिए निकली थी। सर्कुलर रोड के पास कॉल करने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन निकाला तो पीछे से आए बाइकसवार बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.