बाराबंकी, मार्च 14 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के एक गांव से हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर देकर गुुमशुदगी दर्ज कराई है। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 मार्च की सुबह उनकी 18 साल की पुत्री हाईस्कूल की परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.