महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। परीक्षा देने गई छात्रा के गायब होने पर परिजनों ने युवक पर बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीडित ने बताया कि उसकी बेटी 19 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई थी और वापस घर नहीं लौटी। छानबीन करने में जानकारी हुई कि अनमोल नाम का युवक बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। बेटी घर से 14500 रुपये और सोने की अंगूठी, कानों के झुमके अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.