मधुबनी, मई 11 -- झंझारपुर। बीए की परीक्षा देने मधुबनी गई एक छात्रा के कथित अपहरण का मामला थाना पहुंच गया है। छात्रा की मां ने झंझारपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 6 मई की बताई जा रही है। मामले में अब तक पुलिस को छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

छात्रा का घर से गायब होना परिजनों के अनुसार छात्रा घर से परीक्षा देने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन दिया गया। बताया गया है कि छात्रा की शादी पांच दिनों बाद होनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टेंट शामियाना लगाया जा रहा था। आवेदन में एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों की जांच परिजनों का कहना है कि युवक टेंट लगाने के काम से घर आया-जाया करता था। घटना के बाद परिजनों ने युवक क...